बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयो में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी।विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों में संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयो में प्रवेश प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन की 5 मई तिथि घोषित कर दी। विवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय के अनुसार छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण के लिए 130 रुपये शुल्क ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से जमा करना होगा। एक पंजीकरण के जरिए छात्र अधिकतम तीन पाठ्यक्रमों या कॉलेजों ...