कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की ओर से महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता उन्न्यन के लिए एनआईआरएफ एवं नैक मूल्यांकन पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं उन्नाव के सम्बद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने किया। कुलपति ने कहा कि विवि हर संभव मदद करेगा। महाविद्यालयों को प्रोत्साहित करने के लिए नैक मूल्यांकन को आवेदन करने वाले पहले 25 महाविद्यालयों को 15000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कार्यशाला में सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी, आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. संदीप कुमार सिंह व रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने तकनीकी सत्रों में नैक मूल्यांकन से जुड़ी जानकारियां दी। क्राइटेरिया एक की डॉ. विशाल अवस्थी, ...