महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन की रफ्तार धीमी
फरीदाबाद, मई 12 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक आवेदन की रफ्तार काफी धीमी बनी हुई है। स्थिति यह है कि जिलेभर के महाविद्यालयों में अभी तक पांच हजार से भी कम आवेदन पहुंचे हैं। वहीं पिछले वर्ष पहले सप्ताह में 13 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। महाविद्यालय प्रबंधन का मानना है कि 12वीं कक्षा का परिणाम जारी होने से पहले आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के कारण विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में थे, लेकिन मंगलवार को परिणाम जारी होने के बाद अब तेजी से आवेदन बढ़े। कॉलेजों के अधिकारियों के अनुसार अधिकांश छात्र परीक्षा परिणाम आने के बाद ही अपने अंक और पसंदीदा विषय के अनुसार कॉलेज चुनना चाहते हैं। इसी कारण अभी विद्यार्थी दाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.