गोरखपुर, मार्च 7 -- महावनखोर, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-नौतनवां-बढ़नी रेलखंड के महावनखोर स्थित समपार फाटक संख्या 19सी पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग क्षेत्र में तेज हो गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह फाटक अधिकतर समय बंद रहता है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। फाटक बंद रहने के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों तथा रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे गंभीर स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि यदि यहां ओवरब्रिज का निर्माण हो जाए तो यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा और लोगों को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेत...