महालेखाकार कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
पटना, अगस्त 18 -- महालेखाकार कार्यालय, पटना के परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) संतोष कुमार, प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा- एक), महालेखाकार (लेखा परीक्षा-2) सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रधान महालेखाकार संतोष कुमार ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीते दो सप्ताह से कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों व उनके परिजनों के लिए विभिन्न खेल व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य आदि का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Chatra News: प्रविका इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.