चक्रधरपुर, अप्रैल 6 -- चक्रधरपुर। हतनातोडांग पंचायत के महालीसाई गांव में सोमवार को चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने विधिवत विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। बताते चलें कि दो दिन पूर्व तेज आंधी एवं बारिश के दौरान वज्रपात के कारण ट्रांसफॉर्मर जल गया था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव को दी। विधायक ने विभाग को सूचना देते हुए तत्काल ट्रांसफॉर्मर लगाने को कहा। विभाग ने सोमवार को ट्रांसफॉर्मर लगा दिया। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, लोचन महाली, निर्मल महाली, सोनु उरांव, बिरबल महाली, रमेश महाली, विश्वास महाली, जितेन महाली, भागवत महाली, लेबाय महाली, रामचंद्र समेत काफी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...