बस्ती, सितम्बर 26 -- बस्ती। 15 दिवसीय पितृ पक्ष शनिवार को महालय तर्पण के साथ शुरू होगा। जिन पूर्वजों की मृत्यु पूर्णिमा तिथि को हुई है, उनके परिजन शनिवार को ही श्राद्ध व तर्पण करेंगे। 27 सितंबर रविवार को पितृ पक्ष की प्रतिपदा होगी। उत्थान ज्योतिष एवं अध्यात्म संस्थान के निदेशक आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पूर्णिमा तिथि का श्राद्ध कर्म किया जाता है। इस बार पूर्णिमा शनिवार को पड़ रही है। इसलिए इसीदिन पूर्णिमा का श्राद्ध व तर्पण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- श्राद्ध व तर्पण से खुश होते हैं पितृदेवतिथि विवरण उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को दोपहर 12:17 बजे तक षष्ठी तिथि रहेगी। इस दौरान षष्ठी का श्राद्ध व तर्पण किया जाएगा। इसके बाद सप्तमी तिथि लगने के कारण उसी दिन सप्तमी का श्राद्ध व तर्पण भी होगा। आचार्य ने...