मथुरा, दिसम्बर 11 -- क्षेत्र की ग्राम पंचायत जहांगीरपुर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में पौष माह के पहले गुरुवार को लगने वाले लक्खी मेले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बुधवार देर शाम तक तहसील व पुलिस प्रशासन ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम रितु सिरोही ने मंदिर तक पहुंचने वाले पक्के और कच्चे मार्गों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कच्चे मार्गों पर जलभराव और गंदगी मिली, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए। मंदिर कमेटी के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मेले में कई पार्किंग स्थल बनाए गए हैं और सुरक्षा के लिए विभिन्न थानों का पुलिस बल तैनात किया...