मुंगेर, मई 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के रतैठा ढेंक टोला स्थित दुबे स्थान हनुमान मंदिर परिसर में नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर विशेष धार्मिक चहल पहल का वातावरण है। महायज्ञ में विद्वान आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से धार्मिक कर्मकांड कराए जा रहे है। यज्ञ भगवान के पूजन और वेद मंत्रों की गूंज से गांव का चप्पा चप्पा पुलकित हो रहा है। सुबह यज्ञ मंडप की परिक्रमा को लेकर रतैठा, ढेंक टोला, बेगमपुर, रतनी, तेघड़ा, बिनलपुर, घोषपुर, दुलारपुर, मुजफ्फरगंज, मुढ़ेरी, शासन, गोपालपुर, खंडबिहारी, भूसीचक, बौखरा, निशिहरा, केंदुआ, किशनपुर समेत नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले से लोग धार्मिक भाव के साथ पूजा अर्चना और परिक्रमा कर रहे है। यह भी पढ़ें- पृथ्वी पर माता-पिता ही देवता है-बाबा घनश्याम महाराज वहीं शाम के प्रहर यज्ञ स्थल के...