बिजनौर, मार्च 3 -- स्योहारा। नगर में 137 स्थान पर होली पूजन किया गया। इस मौके पर अधिकांश स्थानों पर होलिका दहन सोमवार की रात्रि में ही कर दिया गया, परंतु यहां महालक्ष्मी नारायण मंदिर पर होलिका दहन बुधवार (आज) सुबह किया जाएगा। इसके बाद यहां से रंग की गाड़ियों का जुलूस ठाकुर मंदिर जाएगा और ठाकुर मंदिर से सभी मोहल्ले की गाड़ी एकत्र होने के बाद यह जुलूस मोहल्ला जोशियान, रियासत, गुरुद्वारा रोड, जुमराज का बाजार, धामपुर रोड थाना रोड, स्टेशन रोड, अय्यूब खा चौराहा, सोमवार का बाजार होते हुए समाप्त होगा। जलूस की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के द्वारा चाक चोबंद व्यवस्था की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि होली के मददेनज़र बुधवार को शराब की दुकान पूर्णतया बंद रहेगी। जलूस में गड़बड़ी करने वाले को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जायेगा। जुलूस की देखभाल के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.