देवघर, नवम्बर 27 -- देवघर, प्रतिनिधि देवघर-दुमका मुख्य पथ पर दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र अन्तर्गत महारो के पास मंगलवार देर रात को ऑटो-स्कॉर्पियो में टक्कर होने से एक अधेड़ की मौत मौके पर हो गई। मृतक मोहनपुर थाना क्षेत्र के तुम्बाबेल गांव निवासी रैवा दास था। बुधवार को शव का पोस्टर्माटम कराने के बाद शव घर लाया। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रैवा दास के साथ ऑटो में सवार उसी गांव के गंगाघर दास, बीरा दास, गजेंद्र दास, सुकदेव दास, शक्ति दास, सिकंदर दास समेत दर्जनभर लोग शामिल थे। सभी ऑटो में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान महारो के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ऑटो में धक्का मार दिया व चालक मौके से फरार हो गया। घटना में सभी को चोट आई ...