बांका, मार्च 21 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के रघुनाथपुर गांव में शुरू हुए महारूद्र यज्ञ के लिए शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रघुनाथपुर के अलावा लक्ष्मीपुर, तारडीह, रामचंद्रपुर, फरीदपुर, बैदाचक, नवटोलिया आदि गांवों की 1501 महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर नवटोलिया, बुच्ची मोड़, बनियाचक, महमदपुर, अमरपुर हाट, गोला चौक, बस स्टैंड, पुरानी चौक, मोदी टोला होते हुए चंसार पोखर पहुंची जहां विद्वान पंडितों द्वारा किए गए मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। श्रद्धालुओं के लिए पूर्व वार्ड पार्षद नरेश मोहन साह ने ठंडे पानी एवं शर्बत की व्यवस्था कर रखी थी। कलश भर कर सभी श्रद्धालु पुनः वापस यज्ञ स्थल पर लौटे। यज्ञ में दीपक कुमार एवं विपिन कुमार अपनी पत्नी के साथ यजमान बने हैं। यज्ञ समिति ...