पाकुड़, फरवरी 17 -- महेशपुर, एक संवाददाता।महारुद्र यज्ञ में हवन कार्य में भाग लेने वालों को सभी प्रकार की व्याधियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में सुख-शांति व मनोवांछित कामना पूर्ण होती है। हवन कार्य से वातावरण शुद्ध होता है तथा अमंगलकारी वस्तुओं का नाश होता है।उक्त बातें प्रखंड मुख्यालय के हाटपाड़ा स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ छठे दिन यज्ञ में शामिल मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था प्रदेश प्रभारी सह यज्ञाचार्य पंडित दुलाल पांडेय ने कही। सुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। सभी श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य के भागीदार बन रहे थे। यज्ञाचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर महारुद्र यज्ञ कराई जा र...