बांका, मई 10 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा पंचायत क्षेत्र के गोविंदपुर गाँव स्थित चीर नदी तट किनारे पर आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री श्री 1008 शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ अब पूरे शबाब पर है।यज्ञ के समापन की तिथि नजदीक आते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

यज्ञ का उत्सव महारुद्र यज्ञ के नौवें दिन रविवार को यज्ञ परिसर भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आ रहा था।यज्ञ मंडप के हवन कुंड का परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।11 वैदिक विद्वान पंडितों के समूह द्वारा यज्ञ के हवन कुंड में वेदों के मंत्रोच्चार के बीच आहुति दे रहे है।वहीं दिन में रामलीला एवं रात्रि में रासलीला की टोली भी लोगों का देर रात तक भरपूर मनोरंजन कर रही है।साथ ही यज्ञ परिसर में लगे मेले में भी लोग बाल-बच्चों के संग घूमकर आनंद उठा रहे हैं।शाम होते ही पूरा यज्ञ पर...