बांका, अप्रैल 17 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। लौढ़िया खुर्द पंचायत क्षेत्र के चचरा शिव मंदिर परिसर में आयोजित 11 दिवसीय श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ के समापन के एक दिन पूर्व गुरुवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।यज्ञ के दसवें दिन यज्ञ परिसर तक जाने वाली सभी मार्गो पर भीड़ ही भीड़ नजर आ रहा था।महारूद्र यज्ञ के समापन की तिथि निकट आने के कारण गुरुवार को यज्ञ परिसर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न हो जाएगा।सुबह से ही यज्ञशाला की परिक्रमा करने विक्रमपुर व इसके आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।लोगों ने ॐ नमः शिवाय के मंत्रोच्चार के साथ यज्ञशाला की परिक्रमा की व यज्ञ परिसर स्थिति 55 देवी-देवताओं की प्रतिमा का पूजन किया।गुरुधाम यह भी पढ़ें- श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की ...