बदायूं, मार्च 28 -- तहसील क्षेत्र के गांव सराय बघौली में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत शुक्रवार को दुर्गा मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथावाचन कर रहीं संध्या किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। आयोजन गिरीश चौहान के आवास पर किया जा रहा है, जिसमें भूरे चौहान, शेर सिंह चौहान, सौरभ चौहान, गौरव चौहान, सुमित, कृष्णपाल, हर्षित, रिचा चौहान और तेजपाल सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...