अयोध्या, अक्टूबर 4 -- अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में रविवार को महाराष्ट्र से पधारीं 52 मातृशक्तियों ने प्रभु श्रीराम की स्तुति की। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि प्रथम बेला में रंजीनी श्रीजेस मेनन के नेतृत्व में आई इन मातृशक्तियों ने तीन घंटे की स्तुति के उपरान्त भगवान श्रीराम समेत मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। इसी तरह से तमिलनाडु से आई 58 मातृशक्तियों ने श्रीराम प्रभु की स्तुति की। नवीन के नेतृत्व में आई इस टोली ने द्वितीय बेला में तीन घंटे स्तुति के उपरान्त भगवान श्रीराम और मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...