नई दिल्ली, अगस्त 11 -- महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने राज्य भर में आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली 434 लाइसेंस-प्राप्त इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 135 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए और गंभीर उल्लंघन के लिए 10 निर्माताओं के लाइसेंस रद्द किए। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण अभियान के दौरान राज्य भर की कई निर्माण इकाइयों में गंदगी, तकनीकी कर्मचारियों की कमी और कच्चे माल की जांच के अपर्याप्त तरीकों का पता लगाया। यह भी पढ़ें- पहले मारो गोली, फिर पूछो सवाल; नहीं चलेगा ऐसा: महाराष्ट्र FDA पर हाई कोर्ट क्यों भड़का? यह भी पढ़ें- शक्ति का इस्तेमाल मच्छर मारने के लिए तलवार की तरह न करें: हाईकोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...