छपरा, दिसम्बर 5 -- नासिक पुलिस की टीम मढ़ौरा पुलिस के सहयोग से की गिरफ्तार मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पियरपुरवां गांव निवासी मंजय कुमार को महाराष्ट्र के नासिक तालुका थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। नासिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से गुरुवार की रात मंजय कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंजय कुमार परशुरामपुर के एक अन्य युवक के साथ नासिक में राजमिस्त्री का काम करता था। इस दौरान वहां एक हत्या की घटना हुई, जिसके बाद उक्त दोनों युवक अचानक वहां से भागकर अपने-अपने गांव लौट आए थे। मामले की जांच में महाराष्ट्र पुलिस को संदेह होने पर वे सीधे सारण पहुंची और पियरपुरवां स्थित मंजय के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.