महाराष्ट्र में हत्यारोपी कैंट स्टेशन पर धराया
वाराणसी, अक्टूबर 15 -- वाराणसी। पालघर (महाराष्ट्र) में हत्यारोपी रिंकू शमशेर माली मंगलवार देर रात कैंट स्टेशन पर जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। वह लालगंज (आजमगढ़) का रहने वाला है। महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया। इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि मुंबई से हत्यारोपी के आने की सूचना मिलने पर मंगलवार देर रात जीआरपी टीम सतर्क हो गई। वाराणसी जंक्शन (कैंट) के प्लेटफार्म नंबर तीन पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी टीम में एसआई रामसुंदर मौर्य, हेड कांस्टेबल मोहम्मद दानिश और रामसिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.