प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या कर फरार दो बदमाशों शुक्रवार की देर शाम प्रयागराज से गिरफ्तार हुए। एसटीएफ प्रयागराज और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने अरैल सेल्फी प्वाइंट नैनी के पास आरोपित संतोष कनौजिया और अमित सिंह को पकड़ा। दोनों आरोपित मूलरूप से चोलापुर वाराणसी के रहने वाले बताए गए हैं।एसटीएफ के अनुसार 29 सितंबर की रात ठाणे जिले के चितणसर मानपाणा क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख एवं कारपोरेटर के चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश के कारण शिवसेना नेता प्रदीप पुर्णेकर की तमंचा से फायर व चापड़ से उसके गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- ठाणे पुलिस ने हत्या मामले में व्यक्ति को किया गिरफ्तार वारदात को अंजाम देने के बाद संतोष कनौ...