मुंबई, अक्टूबर 18 -- महाराष्ट्र में भीषण हादसा हुआ है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा नंदुरबार जिले में हुआ है, जब एक वाहन चंदशाली घाट पर एक खाई में गिर गया। महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। यह घटना शहादा पुलिस थानाक्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक अस्तंबा देवी के मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे।चढ़ाई के दौरान वाहन ने खोया नियंत्रणमृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वाहन में सवार सभी लोग अस्तंबा देवी के दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। वाहन चालक ने चढ़ाई के दौरान अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया। पुलिस के मुताबिक यह खाई काफी गहरी थी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन मे...