नई दिल्ली, जुलाई 6 -- महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आफत ने भारी तबाही मचाई है। सोमवार सुबह पुणे जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से एक बड़ा भूस्खलन हो गया। पहाड़ी का एक हिस्सा टूटने से करीब पांच घर मलबे में दफन हो गए हैं। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस आपदा का सीधा असर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी पड़ा है, जहां लैंडस्लाइड और जलभराव के बाद ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया गया है।मलबे में जिंदगियों की तलाश, NDRF मोर्चे पर लोनावला डिविजन के डिप्टी एसपी गजानन तोमपे ने बताया कि मावल के एक सुदूर गांव में भारी बारिश के चलते तीन जगहों पर जमीन खिसकने की घटनाएं हुई हैं। इनमें से एक घटना में घर मलबे के नीचे दब गया। अंदेशा है कि जब सुबह-सुबह यह हादसा ह...