धनबाद, जनवरी 17 -- धनबाद। महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा गठबंधन की ऐतिहासिक विजय पर सांसद ढुलू महतो ने कहा कि यह जनादेश लोकतंत्र की शक्ति, सुशासन की स्वीकार्यता और विकासोन्मुखी राजनीति पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, स्पष्ट नीति-दृष्टि और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णायक फैसलों का परिणाम है। वहीं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में महायुति की प्रचंड विजय, सुशासन और विकास पर जनता की मुहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...