मुंबई, नवम्बर 9 -- महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएसी ) ने ग्रुप सी भर्ती में पदों की संख्या 5707 से बढ़ाकर 16717 कर दी है। यानी इस भर्ती प्रक्रिया में 11010 नए पद जोड़े गये हैं। अब महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएसी ) महाराष्ट्र ग्रुप सी सर्विसेज संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026 के जरिए 16717 पदों की भर्ती होगी। सरकार ने परीक्षा की सुरक्षा को मजबूत करने, पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अभ्यर्थियों की शिकायतों को दूर करने के लिए उच्च-स्तरीय 'वी. राधा समिति' की सभी प्रमुख सिफारिशों को भी स्वीकार कर लिया है। इन राहत उपायों के तहत, पात्र अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी गयी है। साथ ही, आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पारंपरिक ऑफलाइन ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) प्रारूप में ही आयोजित की जायेगी। विभिन्न सरकारी विभागों में ...