महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, देवी की मूर्ति ले जा रहे लोगों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर; 5 की मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां गुरुवार को समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां देवी मां की मूर्ति लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक टेम्पो पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 21 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु बुलढाणा जिले के शेगांव से देवी दुर्गा की मूर्ति लेकर वर्धा जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब 12:45 बजे धमणगांव रेलवे के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे के चैनल 97 पर हुआ। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पिकअप समृद्धि हाईवे से गुजर रहा था। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.