महाराष्ट्र में खौलती कढ़ाई में गिरकर युवक की मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- ईसानगर,संवाददाता। ईसानगर के मूड़ी गांव के रहने वाले युवक की महाराष्ट्र में गुड़ प्लांट की कढ़ाई में गिरकर मौत हो गई। युवक चार माह पूर्व गुड़ प्लांट पर मजदूरी के लिए गया हुआ था। घटना के बाद साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां अगले दिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। रविवार को युवक का शव गांव पहुंचा।ईसानगर क्षेत्र के मूड़ी गांव के रहने वाले दानिश (28) पुत्र छोटन्न महाराष्ट्र के पुणे जिले के माडव गंज में एक गुड़ प्लांट पर काम कर रहे थे। दानिश शुक्रवार की देर रात फिसलकर गुड़ की खौलती कढ़ाई में गिर गए। बुरी तरह झुलस चुके दानिश को लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान अगली सुबह दानिश ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अन्य साथियों ने परिवार को जानकारी दी और रविवार को शव लेकर गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही परिवार में कोहरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.