नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- महाराष्ट्र में एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान नाम कटने की जगह बड़ी संख्या में नामों को जोड़ा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2002 के रिकॉर्ड्स में करीब 1 करोड़ 20 लाख 24 हजार लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुए थे। वहीं इस बार एसआईआर में में रिकॉर्ड 99.4 फीसदी नामों को जोड़ लिया गया है। कुछ लोग जो अब भी बच गए हैं उन्हें अपने दस्तावेज जमा करने का समय दिया गया है। एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान 2 करोड़ 60 हजार अन्य लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट से काटे गए थे। उनके दस्तावेजों और रिकॉर्ड में गड़बड़ियां पाई गई थीं। वहीं अन्य 50 लाख से ज्यादा वोटर्स का रिकॉर्ड 2002 की एसआईआर में गायब हो गया था। ऐसे में इन सभी लोगों को राष्ट्रीयता प्रमाणित करने के लिए नोटिस भेजा गया है। महाराष्ट्र में एसआईआर के नियमों को नरम करने के बाद बड़ी स...