नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- अग्निवीर योजना के तहत चार साल की देश सेवा पूरी कर लौटे युवाओं के लिए एक बेहद सकारात्मक और उत्साहजनक खबर सामने आई है। महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय नौसेना के 282 पूर्व अग्निवीरों को राज्य पुलिस बल में पुलिस कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया है।यह कदम न केवल इन युवाओं के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की गारंटी देता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सशस्त्र बलों से मिली अनुशासित ट्रेनिंग देश की नागरिक सुरक्षा में भी बेहद काम आने वाली है।नौसेना के पहले बैच के अग्निवीर नियुक्त किए गए ये सभी 282 अभ्यर्थी भारतीय नौसेना के अग्निवीरों के पहले बैच का हिस्सा थे। नौसेना में अपनी चार साल की सेवा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद जब वे सेवामुक्त हुए, तो महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राज्य पुलिस बल में शामिल होने का अवसर प्रदान किया।इन पूर्व अग्...