फिरोजाबाद, अप्रैल 23 -- महाराष्ट्र के जिला थाणे की पुलिस ने गुरुवार को रामगढ़ थाना पुलिस के साथ चिश्ती नगर में दबिश दी। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एक चोरी के मामले में उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने ट्रामा सेंटर में उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे महाराष्ट्र ले जाया जाएगा। बुधवार देर रात महाराष्ट्र के जिला थाणे के एसआई दिनकर गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ रामगढ़ थाने में पहुंचे। महाराष्ट्र पुलिस ने इलाका पुलिस के साथ चिश्ती नगर निवासी सदक पत्नी समीर खान के घर पर दबिश दी। पुलिस ने सदक को गिरफ्तार कर लिया। यह देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आई। एसआई दिनकर गोस्वामी ने बताया महिला ने एक मकान से चोरी की थी।थाना प्रभारी संजीव कुमार द...