हरदोई, जून 24 -- संडीला। महाराष्ट्र के मिरा भायंदर वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय की अपराध प्रकटीकरण शाखा (सीडीयू-4) ने हरदोई में संचालित कथित एमडी ड्रग्स निर्माण इकाई का भंडाफोड़ का दावा किया है। कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थ, रसायन और ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। बीते दिनों पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, चार अप्रैल 2026 को नयानगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला के घर पर छापेमारी में लगभग एक kilo 324 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी। इसकी कीमत करीब 2.66 करोड़ आंकी गई। मामले में महिला फिरदौस अरवाज कुरैशी और उसके पति अरवाज वकील कुरैशी पर मुकदमा दर्ज हुआ था। अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सुरागों के आधार पर पुलिस ने 16 जून को हरदोई के संडीला से आरोपी तसलीम आरिफ उर्फ रज्जाक को दबोचा। उसके कब्जे...