लखनऊ, जून 5 -- महाराष्ट्र के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाशराव आबिटकर ने शुक्रवार को बलरामपुर अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। करीब पौने 12 बजे से निरीक्षण शुरू हुआ। 45 मिनट निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी से लेकर विभिन्न वार्डों तक पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। डॉक्टरों, कर्मचारियों तथा मरीजों से बातचीत कर अस्पताल की कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की। निरीक्षण की शुरुआत ओपीडी से हुई। जहां मंत्री प्रकाशराव ने बड़ी संख्या में मौजूद मरीजों और इलाज व्यवस्था को देखा। उन्होंने पंजीकरण काउंटर, पैथोलॉजी जांच, टीकाकरण केंद्र और दवा वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और उपचार संबंधी अनुभवों की जानकारी ली।...