महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने देखी उपकेन्द्र की व्यवस्थाएं
अयोध्या, जून 6 -- सोहावल, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल के अंतर्गत हाजीपुर बरसेंडी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र पर महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य कैबिनेट मंत्री प्रकाश राव अवित्कर शनिवार को पहुंचे। अयोध्याधाम में राम मंदिर दर्शन के उपरांत लखनऊ जाते समय स्वास्थ्य मंत्री ने उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उपकेन्द्र स्तर पर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने उपकेन्द्र पर उच्च रक्तचाप, मधुमेह स्क्रीनिंग, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, गर्भवती महिलाओं की सेवाओं, प्रसवोत्तर देखभाल तथा बुखार से पीड़ित मरीजों से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उपस्थित लाभार्थियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से वार्ता करते हुए उन्होंने बीमारी से बचाव, समय पर जांच तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के लाभ के विषय में जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.