महाराष्ट्र के भंडारा में सड़क हादसे में आठ की मौत
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रक और एसयूवी के बीच हुई टक्कर में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा लखनी तालुका में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच सुबह करीब 4 बजे हुआ। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक बोलेरो गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं। पीड़ित छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नेशनल हाईवे 53 से होकर नागपुर जा रहे थे।छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।'एक्स' पर एक पोस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महाराष्ट्र के भंडारा में सड़क हादसे में मारे गए छत्तीसगढ़ के नागरिकों के परिजनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.