देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। बिलासी टाउन देवघर में चाय की मेज पर कुछ करने की जज्बा लिए विचारों का दौर चला। रेडक्रॉस सोसाईटी देवघर के चेयरमैन सह उपाध्यक्ष संतालपरगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जीतेश राजपाल, रोहित शाण्डिल्य उपस्थित रहे। वहीं अभिजीत श्रीवास्तव दूरभाष से जुड़े रहे। विचारों के क्रम में तय हुआ कि अपने शहर में में ऐसा माना जाता रहा है कि वर्षों पहले मुगल काल में रसोइयों के निर्देशन में बकरे के मांस को विशेष रूप में पकाए जाने की परंपरा की शुरुआत हुई। कालांतर में इस तरह पके मांस को मिट्टी के बर्तन में परोसे जाने की शुरुआत हुई और इसे ही अट्ठे की संज्ञा दी गई। मौके पर विचार हुआ कि भारत के महत्वपूर्ण शहरों में अट्ठे के नाम से रेस्तरां बनाकर वहां के लोगों को भी रसास्वादन का अवसर देने का प्रयास किया जाए। रेडक्रॉस के चेयरमैन ...