नई दिल्ली, जून 20 -- महाराष्ट्र के परभणी जिले में मंदिर की छत गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मंदिर की छत अचानक ढह गई और उस समय वहां मौजूद भक्त फंस गए हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद के लिए ज्यादा संख्या में भक्त मौजूद थे। हादसा तब हुआ जब मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था। छत गिरने से पूरे परिसर में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के यशवाड़ी गांव स्थित हनुमान मंदिर के सभा मंडप का स्लैब शनिवार दोपहर को गिर गया। मनवत रोड पर स्थित यह गांव छत्रपति ...