बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर समाजसेवी परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक अरविंद कुमार सिन्हा ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र की राजनीति में उनका लंबा इतिहास रहा है। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। संस्था के क्षेत्रीय कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर प्रवीण कुमार, तपस कुमार मांझी, अमन सिंह, प्रणव कुमार, आरती सक्सेना, पल्लवी कुमारी, अमाया सिन्हा, नम्रता कुमारी, रामानंद प्रसाद, रंजीत मिश्रा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.