सहारनपुर, सितम्बर 9 -- सहारनपुर। महाराष्ट्र में साइबर ठगी कर हासिल किए गए 9.80 लाख रुपये सहारनपुर के एक बैंक खाते में पहुंचने का मामला सामने आया है। प्रतिबिम्ब पोर्टल और बैंक स्टेटमेंट की जांच में दो अलग-अलग साइबर ठगी की रकम इसी खाते में आने की पुष्टि हुई। रकम खाते में पहुंचने के बाद अलग-अलग चेक से निकाल ली गई। साइबर सेल की जांच में खाते का इस्तेमाल म्यूल खाते के तौर पर किए जाने की बात सामने आने पर कुतुबशेर पुलिस ने खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल सुरेन्द्र सिंह की जांच रिपोर्ट के मुताबिक आईडीएफसी बैंक की पठानपुरा किशोर बाग, दिल्ली रोड शाखा का खाता महानगर की प्रकाश लोक कॉलोनी निवासी राहुल सिंह पुत्र ऋषिपाल सिंह के नाम पर दर्ज है। जांच में खाते से जुड़ी तीन शिकायतें प्रतिबिम्ब पोर्टल पर मिलीं। इनमें एक शिक...