शाहजहांपुर, जून 24 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- महारानी दुर्गावती का बलिदान प्रेरणा का प्रतीक : तनवीर खानकार्यक्रम की अध्यक्षता इस मौके पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की। उन्होंने कहा कि महारानी दुर्गावती भारतीय इतिहास में वीरता, साहस और स्वाभिमान की अद्वितीय प्रतीक हैं। उन्होंने अन्याय और आक्रमण के सामने कभी घुटने नहीं टेके तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन महिलाओं के सम्मान, सामाजिक न्याय और संघर्ष की प्रेरणा द...