औरैया, जून 26 -- विकासखंड क्षेत्र के नगला भगत गांव में शुक्रवार को महारानी आवंतीबाई लोधी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि मुकेश यादव उर्फ डकुरे ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद खेले गए 10-10 ओवर के मुकाबलों में जुआ और बैसोली की टीमों ने जीत दर्ज की। पहला मुकाबला जुआ और साम्हो की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साम्हो की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 54 रन बनाए और जुआ को 55 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में जुआ की टीम ने लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News कटिहार: खेल के मैदान से शिक्षा और संस्कार का संदेश, भवानीपुर स्पोर्ट्स क्लब बना चैंपियन दूसरा मुकाबला बैसोली और डिल्हा की टीम के बीच खेल गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैसोली ने नि...