देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में सोमवार को महारानी वीरांगना अबक्का छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ टाउन हॉल स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय इण्टर कालेज में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ भावना सिन्हा, निर्मला गौतम, सोनाली सोनकर, निशा कुमारी ने दीप प्रज्वलन कर किया।इस दौरान डॉ. सिन्हा ने कहा कि छात्राओं को आने वाले समय पर समाज हित के लिए ऐसे शिविरों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए, जिससे उनके विकास के साथ साथ उनके परिवार का भी विकास हो सके। निर्मला गौतम ने कहा कि जिस देश के नारी शक्ति सशक्त नहीं होती है वह देश कभी सशक्त नहीं हो सकता। मिशन शक्ति की प्रभारी निशा कुमारी ने कहा कि यह समय आत्मनिर्भरता का है जिसके लिए मेहनत और लगन की आवश्यकता है। आरकेएम सह प्रमुख, गोरक्ष प्रांत रानी ...