बदायूं, मई 10 -- नगर में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में क्षत्रिय समाज द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मोहल्ला परा से हुआ, जो कासपुर रोड, शुक्र बाजार, नखाशा, मुख्य चौराहा, बुध बाजार और मोहल्ला अरेला होते हुए दातागंज बाईपास स्थित महाराणा प्रताप चौक पर संपन्न हुई। पूरी रैली के दौरान महाराणा प्रताप अमर रहें के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस बल साथ मौजूद रहा। रैली में मुख्य रूप से शिव ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर, देवा ठाकुर, प्रिंस ठाकुर और निर्भय ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप के संघर्ष, बलिदान को किया याद यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा यह भी पढ़ें- क्षत्रिय समाज ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्र...