मोतिहारी, जून 28 -- डुमरिया घाट। मोतिहारी में आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप सिंह की जयंती समारोह को सफल बनाने को लेकर खजुरिया गांव स्थित समाजसेवी अमरेंद्र सिंह के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल राजपूत समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक और सफल बनाने की अपील की। साथ ही समाज में एकता, संगठन और युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। एमएलसी महेश्वर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, संघर्ष और आत्मसम्मान की अमिट मिसाल है। उनके आदर्श आज भी समाज ...