औरंगाबाद, जनवरी 21 -- शहर के जसोईया मोड़ स्थित महाराणा प्रताप सेवा संस्थान में पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। अधिवक्ता उदय कुमार सिंह और पूर्व न्यायाधीश हरिहर प्रसाद सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से पूर्व प्रधानाध्यापक बैजनाथ प्रसाद सिंह को अध्यक्ष चुना गया। महावीर जैन और परमेश्वर प्रसाद को उपाध्यक्ष, कुमार अनुपम सिंह को सचिव, अरुण कुमार सिंह को उप सचिव, राकेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और मृत्युंजय कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। संस्थान की कार्यकारिणी में ललित कुमार सिंह, राजीव प्रताप सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, अभय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार सिंह, सुभाष सिंह और रामस्वरूप सिंह को सदस्य बनाया गया। वहीं उदय कुमार सिंह, हरिहर प्रसाद सिं...