बदायूं, मार्च 29 -- महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में 30वां वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस वर्ष महाविद्यालय का चैम्पियन छात्र वर्ग में मोनू यादव तथा छात्रा वर्ग में भावना ठाकुर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदायूं की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो, तब तक निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. जे.पी. सिंह, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नाधाभूड़, जिला नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. हुकुम सिंह,शाहबुद्दीन अली खां ने किया। कार्यक्रम में विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, सूरज पाल, प्रदीप कुमार, निर्देश कुमार ...