बुलंदशहर, मई 9 -- अनूपशहर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा शूरवीर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने बताया कि आज शूरवीर वीर शिरोमणि हिंदू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती पर सुबह 10 बजे प्रतिमा पर माल्यार्पण, सौभाग्य वाटिका में सुबह 11 बजे से 3 तक विचार गोष्ठी तथा 3 बजे से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसका समापन तिरंगा चौक पर संपन्न होगी। जिसमें महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़ी झांकियों का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व अलीगढ़ के बरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठा. जयवीर सिंह, प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन सिंह, ठा. सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. राकेश भाटी, बुलंदशहर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. सुमन राघव शामिल...