सहारनपुर, मई 6 -- नानौता, संवाददाता। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 9 मई को सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की गई। मंगलवार को कान्हा राणा तथा आलोक राणा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजकों ने नगर सहित भारी, भावसी, कुआखेड़ा, काशीपुर, जंधेड़ी, भनेड़ा, उमाही, ठस्का, तिलफरा, मोरा तथा खुड़ाना समेत दर्जनों गांवों में संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कान्हा राणा ने लोगों से 9 मई को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष रामभूल सिंह ने बताया कि महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और त्याग के प्रतीक हैं। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती मनाने की तैयारी जिनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित ...