महाराणा प्रताप जयंती पर हुई गोष्ठी
लखीमपुरखीरी, जून 17 -- गोला गोकर्णनाथ। सीजीएन पीजी कॉलेज के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने चेतक की अद्भुत गति और स्वामीभक्ति का उल्लेख करते हुए बताया कि महाराणा प्रताप ने मुगल साम्राज्य की विस्तारवादी नीतियों का दृढ़ता से विरोध किया, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 1576 में विश्व प्रसिद्ध हल्दीघाटी का युद्ध हुआ। अनिल कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन अकबर के सामने कभी नहीं झुके। डा. अरुण कुमार सिंह ने चेतक से जुड़ी प्रेरणादायक कथाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को महाराणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.