महाराणा प्रताप जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
रुद्रपुर, मई 12 -- खटीमा। ग्राम पंचायत भुड़ाई में सोमवार देर शाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी की सहभागिता रही। सोमवार की देर शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समस्त उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया तथा समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सतीश भट्ट आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.