सोनभद्र, मई 9 -- शंख सेवा न्यास की ओर से महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- जयंती पर महाराणा प्रताप के शौर्य को नमनमुख्य वक्ता का उद्बोधन मुख्य वक्ता समाजसेवी गंगा सागर दुबे ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि मुगल शासन कभी भी सम्पूर्ण चित्तौड़ पर अधिकार नहीं कर सका और हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप ने अद्भुत वीरता का परिचय दिया। अकबर जैसा शक्तिशाली शासक भी महाराणा प्रताप को झुका नहीं सका। यह भी पढ़ें- नौजवानों को महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेने का आह्वाननपा अध्यक्ष का संदेश अध्यक्षता क...